Dehradun News: श्रीनगर नगर क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक 30-सीटर सिटी बस, सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई मजबूती
देहरादून, जुलाई 19 -- Dehradun News: श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र में जल्द ही आधुनिक 30-सीटर सिटी बस सेवा शुरू होने जा रही है। शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की पहल पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जैम पोर्टल के माध्यम से टाटा मोटर्स की 30-सीटर सिटी बस खरीदी गई है।बस की कुल लागत 22 लाख 50 हजार 429 रुपये है। इसके लिए जिलाधिकारी के अनटाइड फंड से वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। सिटी बस को नगर निगम श्रीनगर को हस्तांतरित किया जाएगा, जिसके बाद नगर निगम संचालन की व्यवस्था करेगा। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि बस सेवा शुरू होने से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, कर्मचारियों और दैनिक यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.