देहरादून, अगस्त 12 -- Dehradun News: श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर के कमलेश्वर मोहल्ले में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति घर के बाहर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिसकर्मी अपने वाहन से व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दिनेश चंद्र बलोनी (56) पुत्र आरसी बलोनी, निवासी डोभालवाला, देहरादून के रूप में हुई है। वह श्रीनगर में एलआईसी विभाग में कार्यरत था और कमलेश्वर मोहल्ले में किराये पर रह रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दिनेश बुधवार तड़के करीब तीन बजे कुछ...