देहरादून, जुलाई 25 -- Dehradun News: देहरादून। श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस पर शनिवार को संरक्षण सामाजिक कल्याण समिति की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज, नालापानी में पर्यावरण जागरूकता व पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा ने विद्यार्थियों को स्रोत स्तर पर कचरे के पृथक्करण, सूखे, गीले व हानिकारक कचरे के उचित प्रबंधन के साथ रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और पर्यावरण की अनदेखी से होने वाले दुष्प्रभावों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद समिति के हरित अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: बाल भवन में पौधरोपण, श्रीदेव सुमन को दी श्रद्...