देहरादून, नवम्बर 14 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। श्री विद्यासमयपूर्ण चातुर्मास समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिका रत्न पूर्णमति माता ससंघ के मंगल सान्निध्य में जैन भवन गांधी रोड में शनिवार को श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा भक्तिभाव और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इसके पश्चात श्री मज्जिनेंद्र सिद्धचक्र महामंडल विधान के अंतर्गत हवन, विश्व शांति महायज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति की गई।

प्रवचन और विश्व शांति महायज्ञ आर्यिका पूर्णमति माता ने अपने मंगल प्रवचनों में धर्म, भक्ति, आत्मकल्याण एवं जिनवाणी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जैन धर्म में विश्व शांति महायज्ञ का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। इसका मुख्य उद्देश्य ...