Dehradun News: श्यामपुर की खत्ता बस्ती में 40 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार
देहरादून, अगस्त 27 -- Dehradun News: श्यामपुर। चंडीघाट की खत्ता बस्ती में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कोतवाली श्यामपुर प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार, बुधवार को पुलिस टीम ने खत्ता बस्ती चंडीघाट में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गोपाल (37) पुत्र गरीबदास, निवासी खत्ता बस्ती चंडीघाट को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से माल्टा ब्रांड की 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल राजवीर सिंह और होमगार्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.