देहरादून, अगस्त 6 -- Dehradun News: देहरादून। समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों को जुलाई माह का वेतन न मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राथमिक शिक्षक संगठन के नेता धर्मेंद्र रावत ने इस पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारी वेतन का बजट ट्रेजरी भेजने की बात कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद शिक्षकों के खातों में अब तक धनराशि नहीं पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि डोईवाला ब्लॉक के शिक्षकों को हर महीने से देरी से वेतन मिल रहा है। धर्मेंद्र रावत ने मांग की है कि सभी प्रभावित शिक्षकों का जुलाई माह का बकाया वेतन तत्काल जारी किया जाए। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: फंड का टोटा, समग्र शिक्षा अभियान में रोजमर्रा खर्च पर भी संकट संगठन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में सभी शिक्षकों को प्रत्येक माह समय पर वेतन का भुगतान स...