देहरादून, जुलाई 11 -- Dehradun News: उत्तराखंड में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे शारीरिक (व्यायाम) प्रशिक्षित बेरोजगारों का धैर्य अब पूरी तरह जवाब दे चुका है। सरकार और शासन की लगातार उपेक्षा से नाराज शारीरिक प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन अब 12 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास के घेराव करेगा। ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय परिसर में प्रशिक्षित बेरोजगार बीते चार जून से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। शनिवार को उनके इस शांतिपूर्ण आंदोलन का 38वां दिन पूरा हो गया, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अब तक उनकी सुध लेने कोई नहीं पहुंचा। इसी बेरुखी के विरोध में बेरोजगारों ने 19 जून से क्रमिक अनशन शुरू किया था, जो आज 23वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को अनशन पर योंगंबर नेगी, अनिल राज और भुवनेश बिष्ट डटे रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि बेरोजगारों की केवल ए...