देहरादून, सितम्बर 28 -- Dehradun News: हरिद्वार। लालतारापुल स्थित महानगर कार्यालय में अमर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके महान बलिदानों को नमन किया। यह भी पढ़ें- कतरास में भगत सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि सभाकार्यक्रम का उद्धाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह सच्चे अर्थों में समाजवाद के असली प्रतीक थे। उनका जीवन, विचार और देश के लिए दिया गया बलिदान आज भी युवाओं को अन्याय के खिलाफ खड़े होने तथा समाज में समानता स्थापित करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के सह-प्रभ...