देहरादून, सितम्बर 13 -- Dehradun News: देहरादून। शराब के नशे में हुड़दंग और मारपीट करने का आरोपी नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया कि रविवार को कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सुमननगर, धर्मपुर में जितेंद्र डंगवाल उम्र 53 वर्ष अपने घर में हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की है। मौके पर पहुंची प़ुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार किया। मेडिकल कराने के बाद हवालात में दाखिल किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...