देहरादून, नवम्बर 5 -- Dehradun News: भारतीय व्यापार मंडल उत्तराखंड की ओर से रिस्पना पुल स्थित एक होटल में देवभूमि दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी वैभव जैन ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री सुशीला खत्री मुख्य अतिथि रहे। व्यापारी हितों के लिए निरंतर प्रयासरत रहने पर वैभव जैन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल एवं उत्तराखंड प्रभारी वैभव जैन ने कहा कि भारतीय व्यापार मंडल देश के 23 राज्यों में सक्रियता से काम कर रहा है। संगठन का उद्देश्य कश्मीर से कन्याकुमारी तक व्यापारी समाज को एक मंच पर लाना और उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाना है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar Ne...