Dehradun News: व्यापारिक रंजिश में सैलून संचालक से मारपीट
देहरादून, अगस्त 2 -- Dehradun News: देहरादून। डालनवाला थाना क्षेत्र के सालावाला में दुकान की रंजिश के चलते एक सैलून संचालक के साथ मारपीट की गई। मूलरूप से बिजनौर निवासी अनवर (35) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सालावाला में किराये की दुकान में सैलून चलाते हैं। कुछ दूरी पर सैलून चलाने वाला शहजाद उनसे व्यावसायिक रंजिश रखता है और अक्सर दुकान बंद करने की धमकियां देता था। आरोप है कि 25 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे शहजाद अपने साले, राहुल नाम के युवक और कुछ अन्य लड़कों के साथ अनवर की दुकान पर आ धमका। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दुकान बंद करने की धमकी दी। विरोध करने पर उन्होंने अनवर को दुकान के अंदर बंद कर पीटा, घसीटा और गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.