देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: देहरादून। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन सहोदय इंटर स्कूल सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ मंगलवार को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बॉम्बे बाग के खेल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन सात मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उद्घाटन मुकाबले में विकासनगर ने तालाब को हराया। दूसरे मैच में पटेलनगर ने ऋषिकेश को, तीसरे मैच में भानियावाला ने रेसकोर्स को, चौथे मुकाबले में सहसपुर ने बॉम्बे बाग को, पांचवें मैच में बिंदाल ने नेहरूग्राम को, छठे मुकाबले में वसंत विहार ने राजारोड को, दिन के अंतिम मैच में बालावाला ने कालिदास रोड स्कूल को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बॉम्बे बाग की प्रधानाचार्या संदीपन...