Dehradun News: वीआईपी बनकर हूटर बजाने वाले की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, वाहन किया सीज
देहरादून, जुलाई 8 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता कोतवाली मसूरी पुलिस ने लाइब्रेरी चौक क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूपी 80 एचवाई 3007 ब्लैक कलर की थार को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से हूटर लगाया गया था, जिसका प्रयोग कर वाहन चालक स्वयं को वीआईपी दर्शाने का प्रयास कर रहा था। वाहन में अवैध रूप से हूटर का प्रयोग मोटर वाहन अधिनियम एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन पाए जाने पर मसूरी पुलिस ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। वाहन शिवम धाकड़ पुत्र श्रीराम धाकड़ निवासी नई की मंडी, शाहगंज, आगरा, उत्तर प्रदेश चला रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.