देहरादून, अक्टूबर 2 -- Dehradun News: हरिद्वार। विवेक विहार क्षेत्र में पाइपलाइन मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में सात घंटे तक पेयजल आपूर्ति बाधित रही। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मायापुर, देवपुरा, विकास कॉलोनी, विवेक विहार, गोविंदपुरी, श्रवणनाथ नगर, निर्मल छावनी समेत आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर जल संस्थान ने लोगों से मरम्मत अवधि को ध्यान में रखते हुए पहले से पानी की व्यवस्था करने की अपील की है। जल संस्थान की ओर से विवेक विहार क्षेत्र में पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। विभाग के अनुसार मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। लंबे समय से पाइपलाइन से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए यह कार्य किया...