देहरादून, जुलाई 15 -- Dehradun News: देहरादून। मोथरोवाला क्षेत्र में एक विवाहिता और उसे लेने आए मायके पक्ष के लोगों के साथ ससुराल में मारपीट का आरोप लगा है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, उसके दोस्तों और ससुरालियों समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फायरिंग रेंज के सामने मोथरोवाला निवासी परवा ने तहरीर दी है। उनका आरोप है कि 26 मई 2026 को उनके पति जुगनू ने उनके साथ मारपीट की थी। अगले दिन 27 मई को जब उनकी मां मनीषा, पिता मितुवानाथ, भाई धमीर, कुणाल और भाभी अजी उन्हें मायके ले जाने के लिए पहुंचे तो वहां विवाद हो गया। आरोप है कि पति जुगनू ने अपने दोस्तों रिकी, विनोद, गोविंद और परिजन भीना, हिंदो, रीना, क्रांति, सरपन, अंजु, नरेश, रवि के साथ मिलकर मायके वालों से गाली-गलौज व मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। एस...