देहरादून, अक्टूबर 31 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को विलासपुर कांडली में पुष्पांजली महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास संस्था द्वारा आयोजित दीवाली दशहरा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे एवं सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। संस्था के सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर दायित्वधारी ज्योति कोटिया, संस्था की अध्यक्ष वंदना बिष्ट, गोदावरी थापली, प्रभा शाह, कुंदन बिष्ट, नीतू बिष्ट, मीनू छेत्री, महेंद्र बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...