देहरादून, सितम्बर 23 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ चुनाव के दौरान हुई हाथापाई की घटना के विरोध में डीएवी पीजी कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की। बुधवार को कांग्रेस नेता रॉबिन त्यागी एवं विनीत प्रसाद भट्ट (बंटू) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएवी पीजी कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया और भाजपा का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। पार्षद रॉबिन त्यागी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और दबंगई के लिए कोई स्थान नहीं है। चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि के साथ हाथापाई एवं हिंसा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वा...