देहरादून, जुलाई 27 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। विधायक सविता कपूर ने सोमवार को वार्ड 43 द्रोणपुरी के न्यू पटेल नगर कॉलोनी में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से पार्क सौन्दर्यकरण कार्य का शिलान्यास किया। सविता कपूर ने बताया कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग थी कि पार्क का सौंदर्यकरण कराया जाए और उसमें बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित की जाए। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने अधिकारियों से पार्क का निरीक्षण कराया गया और आज पार्क का शिलान्यास हो गया है, जो जल्द ही पूर्ण होगा। विधायक ने बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में अभी तक इंदिरापुरम, इंदिरानगर, सीमाद्वार, कौलागढ़, गोविंदगढ़ आदि क्षेत्र में सभी पार्कों का पुनर्निर्माण किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- पटना को तीन पार्कों की सौगात जल्द; तालाब, सेल्फी प...