देहरादून, अगस्त 3 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने सोमवार को अपनी विधायक निधि से वार्ड नंबर 100 नथुवावाला में 11 लाख रुपये और वार्ड नंबर 95 नत्थनपुर में Rs. 4.30 लाख रुपये की लागत से कुल 15.30 लाख रुपए लागत से निर्मित आंतरिक सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नत्थनपुर पार्षद रवि गुसाईं तथा नथुवावाला पार्षद स्वाति डोभाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। विधायक गैरोला ने उम्मीद जताई कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र वासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। यह भी पढ़ें- Haridwar News: सड़क, नाली का किया लोकार्पण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...