Dehradun News: विधायक के संबंध में प्रसारित वीडियो के खिलाफ एसएसपी से मिले पंजाबी समाज के लोग
देहरादून, सितम्बर 2 -- Dehradun News: देहरादून। रायपुर विधायक उमेश शर्मा के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड पंजाबी एकता महासभा ने बुधवार एसएसपी से मिलकर जांच कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस मामले में महासभा के पदाधिकारी एसएसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया। महानगर अध्यक्ष संजीव मल्होत्रा ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर आकांक्षा नेगी ने वीडियो प्रसारित किया। रायपुर विधायक विधायक उमेश शर्मा काऊ के संबंध में कथित तौर पर ऐसे बयान दिए गए हैं, जिनसे उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। उन्होंने वीडियो को भ्रामक, आपत्तिजनक और अमर्यादित बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इसमें पुलिस कार्रवाई करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.