देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: नई टिहरी। घनसाली विधानसभा के भिलंग पट्टी के दूरस्थ गांव बुढवां के सामाजिक कार्यकर्ता बुजुर्ग व्यक्ति ने गांव में सड़क की मांग को लेकर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक शक्तिलाल शाह पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए उनके आवास हुलानाखाल में भूख हड़ताल पर बैठने की धमकी दी। बुजुर्ग प्रेम सिंह पंवार ने कहा कि लेनी-बुढवां सड़क निर्मित की गई, लेकिन सड़क बुढवां गांव के काफी नीचे काटी गई। जिस कारण गांव में जाने के लिए 3 किमी की कठिन चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। उन्होंने कई बार विधायक से 3 किमी सड़क की स्वीकृति दिलाने की मांग की। विधायक ने आश्वाशन दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिस कारण ग्रामीणों को आवश्यक सामान की ढुलाई के लिए खच्चरों से अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ रहा है। उन्होंने ...