Dehradun News: विद्यार्थियों को रोजगार सृजक बनने के लिए तैयार करें विश्वविद्यालय
देहरादून, सितम्बर 21 -- Dehradun News: देहरादून। दून विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत एक दिवसीय उद्यमिता अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभाग के 42 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों का दायित्व विद्यार्थियों को केवल रोजगार के लिए तैयार करना नहीं, बल्कि उनमें नेतृत्व, नवाचार और उद्यम सृजन की क्षमता विकसित करना भी है। विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित कर उन्हें उत्तराखंड के विकास में योगदान के लिए तैयार किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में डीयूवाई के नोडल अधिकारी डॉ. सुधांशु जोशी ने उद्यमिता को समस्याओं की पहचान कर नवाचारी समाधान विकसित करने और सामाजिक-आर्थिक मूल्य सृजित करने की प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.