Dehradun News: विद्यार्थियों को दिया स्वच्छ दीपावली का संदेश
देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: देहरादून। नगर निगम ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत आराघर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वायु प्रदूषण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को पटाखों के अत्यधिक उपयोग, कूड़ा और सूखी पत्तियां जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की जानकारी दी गई। साथ ही मिट्टी के दीये जलाने, ऊर्जा की बचत करने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। चित्रकला, नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी और शपथ ग्रहण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम निरंतर जारी किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.