Dehradun News: विकासनगर में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
देहरादून, सितम्बर 30 -- Dehradun News: विकासनगर। श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ समिति की ओर से श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर बुधवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक भजनों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। विभिन्न मार्गों से होते हुए कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से जुड़ी शिक्षाओं से अवगत कराया जाएगा। कथा के दौरान संत-महात्माओं द्वारा श्रीराम के जीव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.