Dehradun News: विकासनगर में शक्ति नहर में डूबे युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
देहरादून, जुलाई 16 -- Dehradun News: विकासनगर। शक्ति नहर में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने पांच दिन बाद ढकरानी इंटेक के समीप से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान आकाश कुमार (34) पुत्र मदनलाल, निवासी बसंत विहार फेज-2, नगर निगम देहरादून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आकाश कुमार 11 जुलाई 2026 को शक्ति नहर में डूब गए थे। घटना के बाद से एसडीआरएफ की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही थी। 16 जुलाई को कोतवाली विकासनगर से एसडीआरएफ उत्तराखंड को ढकरानी इंटेक के समीप नहर में शव दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अपर उपनिरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को शक्ति नहर से बाहर निकाला। शव की पहचान आकाश कुमार के रूप में हुई। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए शव जिला पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.