देहरादून, सितम्बर 3 -- Dehradun News: डाकपत्थर। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं, छात्रसंघ पदाधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं का डाकपत्थर महाविद्यालय में धरना-प्रदर्शन जारी है। छात्रों ने परीक्षा परिणामों की त्रुटियां दूर करने, नए विषय एवं पाठ्यक्रम शुरू करने, शिक्षकों की नियुक्ति तथा पर्याप्त पुस्तकें और फर्नीचर उपलब्ध कराने समेत विभिन्न मांगें उठाई हैं। मांगों को लेकर छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर रखी है। छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार कपूर, सहसचिव खुशी, कोषाध्यक्ष टीना, उपाध्यक्ष नकुल समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं धरने में मौजूद हैं। यह भी पढ़ें- पीजी कॉलेज डाकपत्थर में धरने पर डटे रहे छात्र यह भी पढ़ें- Chapra News: परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी पर छात्रों का हंगामा, प्राचार्य कक्ष में जड़ा ताला

हिंदी हिन्दुस्तान...