Dehradun News: विकासनगर में ज्वैलर्स की दुकान में नकबजनी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, अगस्त 17 -- Dehradun News: विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने-चांदी की ज्वेलरी और अन्य सामान बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब चार से पांच लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य मजदूरी की आड़ में रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार विकासनगर निवासी संजीव राणा ने 9 अगस्त को कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त की रात वह अपनी न्यू राणा ज्वैलर्स की दुकान बंद कर घर चले गए थे। 9 अगस्त की सुबह दुकान खोलने पर अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 242/2026, धारा 305...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.