देहरादून, सितम्बर 8 -- Dehradun News: विकासनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांछित 60 वर्षीय महिला हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। न्यायालय से प्राप्त सर्च वारंट की तामीली के दौरान पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कुंजाग्रांट स्थित उसके घर की तलाशी ली। यह भी पढ़ें- Purnia News: स्मैक बरामदगी के मामले में पुराने तस्कर की पुलिस को तलाशगिरफ्तारी का विस्तार इस दौरान खाना बनाने वाले चकले के पीछे छिपाकर रखी 6.98 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार जुलाई में दिलदार निवासी मदीना बस्ती को 8.08 ग्राम तथा तीन सितंबर को आशिफ निवासी सहसपुर को 10.28 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में दोनों ने स्मैक कुंजाग्रांट निवासी परवीन उर्फ पिन्नो से खरीदने की बात बताई थी।...