देहरादून, जुलाई 20 -- Dehradun News: विकासनगर। रुद्रपुर क्षेत्र में बरसाती गोना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क पर आए तेज बहाव में एक स्कूटी सवार बहने लगा, जिसे मौके पर मौजूद दो युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह भी पढ़ें- Siwan News गंडकी नदी के ध्वस्त पुल का डायवर्सन बहने आवागमन प्रभावित स्थानीय स्थिति स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात के दौरान गोना नदी का जलस्तर बढ़ने पर सड़क पर तेज बहाव आने से इस मार्ग से आवाजाही बेहद जोखिम भरी हो जाती है। घटना ने क्षेत्र में पुल निर्माण की वर्षों पुरानी समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गोना नदी पर करीब नौ वर्ष पहले पुल निर्माण को स्वीकृति मिली थी, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अब तक...