देहरादून, अक्टूबर 5 -- Dehradun News: विकासनगर। न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विकासनगर ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया था। टीमों ने कार्रवाई करते हुए रविवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल वर्मा पुत्र राकेश वर्मा निवासी शिवलोक कॉलोनी, बाबूगढ़, विकासनगर शामिल है। उसके खिलाफ न्यायालय में चल रहे फौजदारी वाद संख्या 518/2023 में परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत गैर जमानती वारंट जारी था। वहीं दूसरे वारंटी म...