Dehradun News: विकासनगर में गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 13 -- Dehradun News: विकासनगर। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की तामीली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरोटीवाला निवासी सरला पाल (59) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार सरला पाल के खिलाफ वाद संख्या 2998/26, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत गैर जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तारी पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रूबी मौर्य और हेड कांस्टेबल ज्योति शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.