Dehradun News: विकासनगर में गैर जमानती चार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई कर किया गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 21 -- Dehradun News: विकासनगर। न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटों की तामीली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक कुंजा ग्रांट निवासी मेहरबान उर्फ माठू (28) और बिलाल (30) को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ चोरी और पशु को मारने, जहर देने, अंग-भंग करने या बेकार करने से संबंधित अपराध तथा गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। इसी क्रम में कुंजा ग्रांट निवासी जुनैद खान गोवंश संरक्षण अधिनियम की धार के तहत लंबित वारंट में गिरफ्तार किया गया। वहीं ढकरानी निवासी सोनी (30) को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.