देहरादून, सितम्बर 17 -- Dehradun News: विकासनगर। कांग्रेस नेता आर्येंद्र शर्मा ने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए कोटी-ढलानी संपर्क मार्ग का निरीक्षण कर ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग क्षतिग्रस्त होने से उन्हें रोजमर्रा के आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश के दौरान आवाजाही जोखिमभरी हो जाती है। शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि संपर्क मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। मार्ग खराब होने से ग्रामीणों को बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता को मार्ग की स्थिति और इससे हो रही परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने संबंधित विभाग से म...