देहरादून, अगस्त 17 -- Dehradun News: विकासनगर। एसआईआर में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर एसआईआर प्रक्रिया में सामने आ रही खामियों को लेकर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से गड़बड़ियों को दूर करने और पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रु, शहर अध्यक्ष विकास शर्मा, आशीष पुंडीर, राजीव शर्मा, वीरेंद्र घड़ियाल, शम्मी प्रकाश, जीतेंद्र रावत, नीरज रोहिला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी पात्र मतदाता का नाम प्रभावित नहीं होना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...