देहरादून, नवम्बर 19 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता जनगणना-2027 और स्वगणना अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए जनगणना टीम ने गुरवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल और बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने अपनी स्वगणना की प्रक्रिया भी पूरी की।इन दिनों टीम जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं से संपर्क कर रही है। गुरुवार को नगर निगम के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वरुण अग्रवाल और जनगणना चार्ज अधिकारी ने दोनों से मुलाकात की।इस दौरान मंत्री सुबोध उनियाल से उनकी स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कराई। उनियाल ने लोगों से पोर्टल पर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे जनगणना की जानकारी अधिक सटीक होगी और नागरिकों का व्यक्तिगत विवरण सुरक्षित एवं गोपनीय तरीके से दर्ज हो सकेगा...