देहरादून, अक्टूबर 24 -- Dehradun News: देहरादून। उत्तराखंड की लोक संस्कृति के रंगों के बीच शनिवार को परेड ग्राउंड में स्वच्छता का संदेश दिया गया। नगर निगम की ओर से आयोजित स्वच्छता रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम में गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकगीतों, संगीत और नृत्य के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने पारंपरिक प्रस्तुतियों के जरिए लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: महासू देवता के पूजन आह्वान के साथ दून में शुरू हुआ ठोऊडा महोत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...