Dehradun News: लोकपर्व हरेला पर्व पर वृक्षारोपण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
देहरादून, जुलाई 16 -- Dehradun News: देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लोकपर्व हरेला के अवसर पर देहरादून में विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। हरेला पर्व के तहत कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रेमनगर स्थित रेशम निदेशालय में शहतूत सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधों का रोपण किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत सिनौला में वरिष्ठ कार्यकर्ता विक्रम बोहरा के आवासीय परिसर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.