Dehradun News: लैब तकनीशियन करेंगे सीएम आवास कूच
देहरादून, जुलाई 30 -- Dehradun News: देहरादून। मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ, उत्तराखंड ने नियमावली, भर्ती समेत अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर 31 जुलाई को आक्रोश रैली और मुख्यमंत्री आवास कूच का ऐलान किया है। संघ के अनुसार, बीते 73 दिनों से एकता विहार, देहरादून में शांतिपूर्ण धरना जारी है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। रैली शुक्रवार सुबह 10:30 बजे गांधी पार्क से शुरू होगी। इसमें प्रदेशभर से मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट, बीएससी एमएलटी डिग्रीधारक और छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। संघ के प्रदेश महासचिव मयंक राणा ने यह जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.