देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: हरिद्वार। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने लालजीवाला पार्किंग में बसों के खिलाफ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। अब तक 20 बसों के चालान किए गए हैं, जबकि तीन बसें सीज की गई हैं। इसके अलावा 10 बसों की फिटनेस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। मंगलवार को टीम ने बसों की तकनीकी स्थिति, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट और जरूरी दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों की अनदेखी करने वाले बस संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...