देहरादून, अगस्त 5 -- Dehradun News: साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का मायाजाल बुनकर दंपति से 13 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को एनआईए और एटीएस का अधिकारी बताकर बुजुर्ग को देशद्रोह और लालकिला बम ब्लास्ट के आतंकी से सांठगांठ का डर दिखाया। पटेलनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि मोहब्बेवाला स्थित गीता एंक्लेव निवासी जगदीश सिंह और ऊषा रौथान ने तहरीर दी। बताया कि बीते 30 जुलाई को उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को सीनियर इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह त्रिपाठी पता सुभाष रोड बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ पुणे एनआईए में एफआईआर दर्ज है। आरोप लगाया कि उनकी आईडी से हुबली में खाता खोलकर लालकिला ब्लास्ट के आतंकी डॉ. ताहिर से दो लाख रुपये का कमीशन लिया गया है। इसके ...