देहरादून, अक्टूबर 30 -- Dehradun News: सेलाकुई, संवाददाता। माया देवी यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी दक्षता से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय वेब डेवलपमेंट कार्यशाला का समापन हो गया। 28 अक्टूबर से शुरू हुई कार्यशाला में विद्यार्थियों ने करीब आठ घंटे का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान उन्हें कोडिंग, आधुनिक वेब टेक्नोलॉजी और लाइव प्रोजेक्ट के माध्यम से वेबसाइट तैयार करने की तकनीक सिखाई गई। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लीकेशन की ओर से आयोजित कार्यशाला में टेक्निकल ट्रेनर निशा पाल ने विद्यार्थियों को वेब डेवलपमेंट की बुनियादी प्रक्रियाओं और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लाइव प्रोजेक्ट और हैंड्स-ऑन अभ्यास से विद्यार्थियों में खुद प्रोजेक्ट तैयार करने का आत...