देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: हरिद्वार, संवाददाता। यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग का लग्जरी और स्लीपर बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। एआरटीओ की टीम द्वारा चलाए गए अभियान में 35 बसों के चालान किए गए, जबकि तीन बसों को सीज कर दिया गया। विभाग की टीम ने बसों की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा मानकों की भी जांच की। यह भी पढ़ें- Haridwar News: लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 35 चालान और दो बसें सीजबसों की जांच और कार्रवाई सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी ने कार्रवाई की। अभियान में संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आनंद वर्धन भी शामिल रहे। पड़ोसी राज्यों में हाल में हुई बस दुर्घटनाओं के मद्देनजर विभाग ने जांच तेज की है।चेकिंग के दौरान बसों के...