देहरादून, अगस्त 29 -- Dehradun News: लक्सर। लक्सर कस्बे में एक सर्राफा व्यापारी से स्कूटी पर सवार तीन लोगों ने चाकू के बल पर उसके बैग लूटने का प्रयास किया। लेकिन इसी बीच मौके पर मौजूद कई व्यापारी मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर दो आरोपी स्कूटी पर भागने में सफल रहे जबकि एक आरोपी को भीड़ ने पकड़ लिया। आरोप की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जानकारी में जुटी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...