Dehradun News: लक्सर में लावारिस कुत्ते के हमले में 15 लोग घायल
देहरादून, सितम्बर 4 -- Dehradun News: लक्सर। निरंजनपुर गांव में शुक्रवार को लावारिस कुत्ते ने अचानक हमला कर 15 लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 108 के जिला प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर 108 एंबुलेंस भेजी गई। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस स्टाफ पीएमटी हरि शंकर और पदम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। घटना के बाद ग्रामीणों में लावारिस कुत्ते को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कुत्ते को पकड़ने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.