देहरादून, अक्टूबर 4 -- Dehradun News: लक्सर। क्षेत्र के गोवर्धनपुर में रविवार तड़के पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध टेंपो चालक और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर टेंपो चढ़ाने का प्रयास किया और फरार हो गया। पीछा करने पर उसने गन्ने के खेत में छिपकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर अपनी टीम के साथ शहीपुर तिराहे पर नियमित चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान सिकंदरपुर की ओर से आ रहे एक संदिग्ध टेंपो को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय पुलिसकर्मियों पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश की और तेज गति से खानपुर की ओर ...