देहरादून, जुलाई 13 -- Dehradun News: रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की ने सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए सालियर स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय को छात्रों की सुविधा के लिए छत के पंखे भी भेंट किए गए। कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: रोटरी क्लब मिर्जापुर ने सरस्वती विद्या मंदिर को दिए 37 सीलिंग पंखेशिक्षा का महत्व मुख्य अतिथि समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कहा कि शिक्षा से बढ़कर जीवन में कोई दूसरी संपत्ति नहीं है। यदि व्यक्ति शिक्षित होगा तो वह दुनिया में कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे युवा अपने शहर, प्रदे...