Dehradun News: रॉग साइड से आ रही तेज रफ्तार थार ने बुजुर्ग किसान को मारी टक्कर
देहरादून, जुलाई 22 -- Dehradun News: दून में रॉग साइड ड्राइविंग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को शहर कोतवाली पुलिस ने एक ऐसा ही मामला दर्ज किया है। गलत दिशा से आ रही एक थार ने 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोपी उन्हें अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। देहराखास स्थित देवऋषि एन्क्लेव निवासी सोमनाथ शर्मा (65) बीते तीन जुलाई की दोपहर पलटन बाजार से लौट रहे थे। दर्शनी गेट के समीप रॉग साइड से लापरवाही पूर्वक आ रही एक काली थार ने उनके दाहिने पैर पर टक्कर मारी। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण वह मौके पर ही अचेत हो गए। चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया। इसके बाद आरोपियों में से एक जिसने अपना नाम देवांश बताया बुजुर्ग को उनकी ही एक्टिवा से दून अस्पताल की इमरजेंसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.