देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: रेस्टोरेंट और ढाबे में अवैध रूप से लोगों को बैठाकर शराब पिलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने वाले 14 लोगों को भी हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रायपुर पुलिस ने गुरुवार रात मालदेवता क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान इट्स फॉर यू रेस्टोरेंट से अभिषेक डबराल और रावत रेस्टोरेंट एवं फास्ट फूड से खेम सिंह को अपने प्रतिष्ठान में लोगों को अवैध रूप से शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी क्षेत्र में सार्वजनिक जगहों पर शराब पी रहे 14 लोगों को भी पकड़कर थाने लाया गया। जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। वहीं, बसंत विहार थाना पुलिस ने बल्लीवाला स्थित एक दुकान में छापेमारी की। ...