देहरादून, अगस्त 1 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता झड़ीपानी रेलवे की जमीन का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। रेलवे की टीम ने पुलिस बल के साथ झड़ीपानी में लोगों को नोटिस दिए। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने विरोध किया। इस दौरान करीब सत्तर लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए।शनिवार को झड़ीपानी रेलवे भूमि विवाद पर रेलवे के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां निवास करने वालों को टीम ने नोटिस दिए, जिसका स्थानीय निवासियों ने कड़ा विरोध किया। इस दौरान रेलवे के अधिकारियों ने ब्रिटिश काल से चली आ रही टोल चौकी पर भी नोटिस चस्पा किया। विरोध करने वालों का कहना था कि रेलवे के अधिकारी अपनी संपत्ति के कागज लाएं,  बिना कागज के लोगों को नोटिस नहीं दिया जा सकता। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: गोविंदपुर में आरओबी के लिए टूटेंगे मकान व दुकान इस मौके पर ...