देहरादून, अक्टूबर 17 -- Dehradun News: देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मंत्री रेखा आर्या का रोते हुए वीडियो देखकर यदि उनके साथ प्रताड़ना हुई है, तो एक उत्तराखंड की बेटी होने के नाते उनके प्रति हमारी पूरी सहानुभूति है। किसी भी महिला के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। लेकिन दूसरी ओर, उनके पति को लेकर 210 करोड़ की कथित बेनामी संपत्ति और स्कूली बच्चों के मिड-डे मील के राशन से जुड़े गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। इन आरोपों की सच्चाई सामने आनी चाहिए। रेखा आर्या और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस मामले पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना चाहिए।रेखा आर्या प्रदेश की कैबिनेट मंत्री हैं, इसलिए मामला केवल सहानुभूति तक सीमित नहीं रह सकता है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के आरोप...